- Hindi News
- निजी बस को नहीं घुसने दिया बस स्टैंड में
निजी बस को नहीं घुसने दिया बस स्टैंड में
पंजाबकी निजी बस के रतिया में आगमन को लेकर विवाद अभी तक सुलझा नहीं है। शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने उस बस को बस स्टैंड प्रांगण में घुसने ही नहीं दिया। बाद में संचालकों ने बुढलाडा रोड पर नए बस स्टैंड के पास अस्थायी बस स्टैंड पर बस को रोक कर सवारियां चढा़ई।
बता दें, पंजाब की उक्त निजी बस रतिया से भुंदड़वास पंजाब के गांव रियोंद और फिर से रतिया से मानसा के दो चक्कर लगाती है। पंजाब और हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को इस बस के हरियाणा में घुसने पर कड़ी आपत्ति है। इसी को लेकर एक महीने से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को फिर से मामला गरमा गया। हुआ यूं कि पंजाब की सुखदीप सोसायटी की बस के संचालक परमजीत सिंह ने कहा कि उनके पास रतिया से रियोंद मानसा से वाया बुढलाडा से रतिया तक का परमिट है।
दस्तावेज पुराने हैं
हरियाणारोडवेज कर्मियों का कहना है कि बस संचालक के पास कोई परमिट या दस्तावेज नहीं है। जो दस्तावेज हैं, वे पुराने हैं। वे बार-बार बस को रतिया लाकर माहौल को खराब कर रहे हैं। बस के रतिया आने पर दोनों प्रदेशों की रोडवेज को नुकसान है। उनके पास तो नया परमिट है और ना ही काउंटर साइन है। हरियाणा के अधिकारियों की तरफ से भी अनुमति पत्र नहीं है। बिना काउंटर साइन के बस यहां के बस स्टैंड में नहीं सकती।