कार्रवाई होने पर थाने का घेराव किया
लाखोंरुपये की नकदी और जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के रोषस्वरूप शुक्रवार को शहरवासियों ने शहर चौकी का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। चेतावनी भी दी कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे रोड भी जाम करेंगे।
विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों में शामिल सुखविंद्र सिंह, देवेंद्र, अजमेर सिंह, बंत सिंह, मेजर सिंह, महेंद्र और जगदीप ने कहा कि पिछले हफ्ते सरदूलगढ़ रोड पर नंद सिंह और अजमेर सिंह की कोठियों में एक साथ चोरियां हो गई थीं। तब चोरों ने करीब तीन लाख रुपये की नकदी और 15 तोले सोने के जेवर अन्य सामान चुरा लिया था। मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में काेई कार्रवाई करना तो दूर केस तक भी दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक व्यक्ति पर शक है, जिसके बारे पुलिस को बता भी दिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन पहले हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस मामले का खुलासा जल्द नहीं किया तो वे संजय गांधी चौक में पुलिस के खिलाफ जाम लगाकर रोष जताएंगे। शहर चौकी प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।
थाने का घेराव करते शहरवासी।
हमें बुलाकर पुलिस वाले खिसक जाते हैं
उन्होंनेबताया कि इस मामले को लेकर तीन बार पंचायत के लिए उन्हें बुलाया जा चुका है। लेकिन जब चौकी में जाते हैं तब पुलिस कर्मचारी खुद मौजूद नहीं मिलते। वे कोई कोई बहाना बनाकर खिसक जाते हैं जिससे उनका समय बर्बाद हो रहा है और बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।