पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसटी टीम ने हलोपा की चुनाव सामग्री जब्त की

एसएसटी टीम ने हलोपा की चुनाव सामग्री जब्त की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसटीटीम ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान हरियाणा लोकहित पार्टी की चुनाव प्रचार सामग्री जब्त कर ली। चुनाव प्रचार सामग्री एक गाड़ी में ले जाई जा रही थी, तभी चेकिंग पर तैनात उपमंडल प्रशासन द्वारा गठित स्टेटिक सर्विलैंस टीम ने गाड़ी की छानबीन की। गाड़ी में 3 हजार टोपियां थीं, जिन पर हरियाणा लोकहित पार्टी का चुनाव निशान नाम अंकित था।

रिटर्निंग अधिकारी अामना तस्नीम ने बताया कि नाके पर एसएसटी टीम द्वारा जिस गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में हरियाणा लोकहित पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के निशान नाम छापे वाली 3 हजार टोपियां थीं। इस सामान की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये से ज्यादा बनती है। लिहाजा चुनाव आयोग की हिदायतानुसार आदर्श आचार संहिता के तहत 20 हजार रुपये से ज्यादा की प्रचार सामग्री की रसीद, बिल या अन्य पुख्ता दस्तावेज होना जरूरी है, जो उस समय कार्यकर्ताओं के पास इस सामान की कोई रसीद नहीं थी।

आदर्श आचार संहिता के तहत तुरंत टीम द्वारा इस सामान को मालखाने में जमा करवा दिया।