- Hindi News
- इनेलो वर्कर ने कांग्रेसियों पर लगाया मारपीट का आरोप
इनेलो वर्कर ने कांग्रेसियों पर लगाया मारपीट का आरोप
रतिया | गांवचिम्मो के इनेलो कार्यकर्ता पप्पू राम ने गांव के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट से घायल हुए पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पप्पू राम ने कहा कि बीती रात वह जींद रैली से अपने घर लौट रहा था कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे गली में घेर लिया और मारपीट की। वे उसे पहले भी कई बार धमकियां दे चुके हैं। उसने बताया कि विरोध करने पर उसके सिर में कापा मारा, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग गए। ग्रामीणों ने उसे उनके चंगुल से छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने गांव के सतपाल, राजू अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की बिमला देवी, उसकी दादी सास दौलता बाई ने अपने जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसका जेठ अक्सर उनके साथ झगड़ा करता है। बीती रात भी वह उनके घर गया और गाली गलौच करने लगा। मना किया तो मारपीट पर उतर आया।