पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद दविंद्र पार्क की हालत सुधारने का उठाया बीड़ा

शहीद दविंद्र पार्क की हालत सुधारने का उठाया बीड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीददविंद्र सिंह पार्क के अधूरे निर्माण अवैध कब्जों को लेकर शहर की विभिन्न संस्थाएं एसडीएम आमना तसनीम से मिलीं। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मांग की कि प्रशासन पार्क मसले में सही ढंग से निशानदेही करवाकर पार्क का निर्माण शुरू करवाए। जिन लोगों ने पार्क की जगह पर अवैध कब्जे किए हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करे। प्रतिनिधिमंडल में शहीद दविंद्र सिंह यादगारी क्लब, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, जट समाज, सर्व समाज, किसान संघर्ष समिति अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। क्लब के प्रधान अजायब सिंह, रूप सिंह खोखर, शेर सिंह, मंदीप नथवान, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, तजिंद्र थिंद ने कहा कि प्रशासन द्वारा बुढलाडा रोड पर शहीद दविंद्र सिंह के नाम से पार्क का निर्माण किया जा रहा है। लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। पार्क की जगह पर लोगों ने नाजायज कब्जे किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कब्जों की कार्रवाई अब भी चल रही है। कई बार नगरपालिका को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर 2010 को पार्क के निर्माण से पहले तत्कालीन एसडीएम केएम पांडुरंग के निर्देशों पर निशानदेही करवाई गई थी। तब लोगों को अपनी मलकियत की दावेदारी पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने कोई दावेदारी पेश नहीं की। जिसके बाद पार्क के निर्माण को लेकर दीवार निकाल दी गई। उन्होंने कहा कि नगरपालिका इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। एसडीएम ने इस मामले में आश्वासन दिया कि जांच करके ठोस कार्रवाई की जाएगी।

रतिया। पार्क की जगह पर अवैध कब्जो को लेकर एसडीएम अमना तसनीम को ज्ञापन सौंपने भिन्न संस्थाओ के प्रतिनिधि।

शहीद भगत सिंह सभा करेगी आंदोलन

पार्कपर अवैध कब्जों को लेकर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने 18 दिसंबर को प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। प्रांतीय महासचिव मंदीप नथवान ने कहा कि सभा 18 दिसंबर से प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी। इसको लेकर गांवों में अभियान भी छेड़ा जाएगा।

विवाद