पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे के विवाद मेंं दो गांव आमने सामने

सड़क हादसे के विवाद मेंं दो गांव आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कहादसे में घायल व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले को लेकर मंगलवार को गांव खाई कंवलगढ़ के ग्रामीणों की पंचायत आमने-सामने हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इनमें से एक पक्ष पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई दूसरा पक्ष पुलिस की कार्रवाई को सही ठहरा रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद भी हो गया। थाने में मामला नहीं निपटा तो दोनों पक्षों ने एसपी से मिलने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी। बाकायदा जांच की मांग को लेकर सदर थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन भी सौंपा

गांव खाई के बलदेव सिंह, बलबीर, मलकीत, महेंद्र, मंदीप, अमरीक, बब्बी, बघेल सिंह ने कह कि 2 अक्टूबर को उनके गांव का तरसेम सिंह से अपने गांव से रतिया की ओर जा रहा था। गांव रतनगढ़ के पास सामने से गांव कंवलगढ़ निवासी देवीलाल बाइक पर रहा था। गांव से थोड़ी दूरी पर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों को चोटें आई। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गंभीर हालत देखते हुए तरसेम सिंह को रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तरसेम सिंह तभी से हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती है और वह कोमा में है। उसे अभी तक होश नहीं आया है, जबकि दूसरे बाइक पर सवार देवीलाल को कोई गंभीर चोटें नहीं आई। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने तरसेम सिंह के खिलाफ की लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है, जबकि तरसेम सिंह ही गंभीर चोटों की वजह से कोमा में है। पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में देवीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए था, जो कि पुलिस ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब मामले की जांच करके तरसेम के खिलाफ दर्ज केस रद्द किया जावे और देवीलाल के खिलाफ केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाए। वहीं गांव कंवलगढ़ के लोगों सुरजीत, मक्खन, बलजिंद्र, करनैल ने कहा कि जब हादसा हुआ तो तरसेम को मामूली चोटें आई थीं। वैसे भी तरसेम की ही गलती थी। पुलिस ने मौके की स्थिति के अनुसार ही केस दर्ज किया है, जो केस दर्ज किया गया है, वह बिल्कुल सही है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग दबाव बनाकर देवीलाल पर केस दर्ज करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में देवीलाल को भी चोटें आई थीं। देवीलाल अपनी साइड में जा रहा था और हा