कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर बैठक
रतिया | कांग्रेसअध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्म दिन पर बुढलाडा रोड स्थित कंबोज धर्मशाला में रखा गया जन्मदिन का कार्यक्रम हाईकमान के आदेशों पर रद्द कर दिया गया। हालांकि कार्यक्रम को लेकर गांवों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया और वे पहुंच भी गए लेकिन कार्यक्रम में साधारण तरीके से बैठक कर मनाया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला पहुंचे। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर कंबोज धर्मशाला में कार्यक्रम रखा गया था। अध्यक्षता पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने की। जम्मू कश्मीर में हमले के मध्य नजर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्म दिन मनाने के कार्यक्रम को हाईकमान ने रद्द करने के निर्देश दिए।