पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टी सीरीज कंपनी की टीम ने मारे छापे

टी-सीरीज कंपनी की टीम ने मारे छापे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशकी नामी म्यूजिक कंपनी सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टी सीरीज की एंटी पायरेसी टीम ने पुलिस के सहयोग से शनिवार को पायरेसी को रोकने के लिए शहर ग्रामीण क्षेत्रों में छापा मार कार्यवाही को अजांम दिया। कार्यवाही को लेकर गीत फिल्में डाउनलोड का धंधा करने वाले लोगों में हड़कंप मंच गया कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भूमिगत हो गये। टीम का नेतृत्व एंटी पायरेसी के इंचार्ज रविंद्र कुमार ने किया।

इस मौके पर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश,जीत सिंह,रणजीत,रामचंद्र सहित कंपनी के अनेक अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने शहर में भिन्न मोबाइल गीत डाउन लोड करने वाले दुकानदारों के कंपयूटर,लैपटाप चेक किये। इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि रतिया में कुछ दुकानदार कंपनी की असली सीडी कैसेट से गीत फिल्में डाउन लोड कर उनकी नकली सीडी चिप तैयार कर रहे है। यह कापीराइट नियम का उल्लंघन है। पायरेसी के कारण कंपनी को हर साल करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पायरेसी को रोकने इस धंधे से जुड़े लोगों को पकडऩे के लिए ही कार्यवाही की जा रही है। पायरेसी फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है भविष्य में भी उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पैन ड्राइव चिप में गीत डालना पायरेसी

रविंद्रकुमार ने बताया कि कंपनी की सीडी या कैसेट से पैन ड्राइव या मेमोरी कार्ड में गीत डालना पायरेसी के दायरे में आता है जो धोखाधड़ी है। कोई व्यक्ति अपने निजी इस्तेमाल के लिए गीत डाउनलोड या पैन ड्राइव में डाल सकता है लेकिन उसे आगे बेच नहीं सकता। इसके लिए कंपनी ने 10 हजार रुपये वार्षिक फीस पर लाइसेंस की सुविधा की है। दुकानदार लाइसेंस लेकर गीत डाउन लोड बेच सकता है। टीम की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने अपने लैपटाप छुपा दिये और कई दुकानदार भूमिगत हो गये।