नंगल से 20 वर्षीय लड़की लापता
रतिया | गांवनंगल से एक बीस वर्षीय लड़की लापता हो गई। पुलिस ने लापता लड़की के पिता नंगल निवासी दारा सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अभी तक लापता लड़की का सुराग नहीं लगा है। पुलिस परिवार के लोग तलाश में लगे है। शिकायत में दारा सिंह ने कहा कि उसकी बीस वर्षीय बेटी वीणा रानी 10 दिसंबर को घर से बाहर पड़ोस में गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो तलाश शुरू की लेकिन कही कोई सुराग नहीं लगा। वे पिछले तीन दिन से गांव रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश कर रहे है।