पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान भी बेहद जरूरी : कौशिक

बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान भी बेहद जरूरी : कौशिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशमेशकॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को सूक्ष्म प्रेक्षण की ऑब्जरवेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कक्षा कक्ष, खेल के मैदान, रसोई घर, स्नान घर में प्रयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं के साथ-साथ फलों सब्जियों को पहचान कर उनका नाम बताना था। डायरेक्टर स्वर्ण सिंह शम्मी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से नन्हें मुन्ने बच्चों का बुद्धि परीक्षण करने में मदद मिलती है।प्राचार्या सविता कौशिक ने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करना संस्था की प्राथमिकता है। नर्सरी रोज में शिवांगी, लवली, उपांशु, जागृति तेजिन्द्र, नर्सरी लोट्स से हेमंत, यशिका, गोरिका, रीत, स्पर्श, मुस्कान नर्सरी लिली में तेजस, आर्यन, दीपक दीया क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। स्कूल संचालिका नरेन्द्र कौर ने उपरोक्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमति सुरेश, अनीता, प्रियंका, सुमन आदि अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

रतिया के दशमेश कान्वेंट स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वस्तुओं की पहचान करते हुए बच्चों को समझाते टीचर।