425 ने दी यातायात सुरक्षा की परीक्षा
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सड़क यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत ब्लाक स्तरीय परीक्षा करवाई गई। परीक्षा में विभिन्न स्कूलों से 425 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में सड़क सुरक्षा यातायात से संबंधित प्रश्न पूछे गये। परीक्षा में उन प्रतिभागियों को शामिल किया गया जिन्होंने ने स्कूल स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा एसएचओ विजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश की देखरेख में हुई। परीक्षा के दौरान उनसे यातायात से संबंधित प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता तीन वर्गों में करवाई गई जिसमें लेवल एक में लड़कियों में अकाल अकादमी की जशनूर कौर प्रथम। अकाल अकादमी राजदीप कौर लड़कों में लक्ष्य मेहमा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों में मेहमड़ा के बीड़ी मैमोरियल स्कूल का हेमराज लड़कियों में चिम्मो स्कूल की शिमरणजीत कौर तृतीय रही।