पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

केएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केएमसीनियर सेकंडरी स्कूल में 13वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मेरा देश रंगीला, शावा भई हुण जागो आई आ, यशोदा का नंद लाला, भगत सिंह कदे दिल घबराजै बंद मकान मै, आयो रे आयो मेरा आदि गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फैंसी ड्रैस में नेता जी, किसान, फौजी, परी, डाकिया, सिपाही, डॉक्टर आदि के वेश धारण कर उनके संवाद भी सुनाए। हास्य कलाकार झंडू ने हरियाणवी चुटकले सुना कर खूब गुदगुदाया।

इससे पूर्व मुख्यातिथि तहसीलदार हरिओम बिश्नोई ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने की तथा खंड शिक्षा अधिकारी रोशनलाल बेरवाल, रतिया कॉलेज प्राचार्य रणधीर सिंह बैनीवाल, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुरजीत डांगरा बलवान सिंह गिल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने शिक्षा, खेल अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

केएम सरस्वती स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे।