गुरप्रीत प्रिया बेस्ट एथलीट रहे
गांवलाली के होली विज्डम कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में गांव के सरपंच मदन कंबोज पंहुचे जबकि अध्यक्षता स्कूल कमेटी के संरक्षक पूर्व सरपंच पुन्नू राम कंबोज ने की। लड़कों में गुरप्रीत लड़कियों में प्रिया रानी बेस्ट एथलीट चुने गए। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम,हर्ष द्वितीय, जशनदीप तृतीय रहा। लंबी कूद मुकाबले में विपिन प्रथम हर्ष द्वितीय राजन तृतीय रहा। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में सिमरण प्रथम, सपना द्वितीय काजल तृतीय रही। 800 मीटर में सिमरण प्रथम, पूजा द्वितीय पूनम तृतीय रही। लड़कों में गुरप्रीत प्रथम,बलकार द्वितीय शैलेंद्र तृतीय रहा। लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में कोमल प्रथम,बलजिंद्र द्वितीय सिमरण तृतीय रही। लड़कों में गुरप्रीत प्रथम,रोबिन द्वितीय जशनदीप तृतीय रहा। लड़कों के ज्वैलिन थ्रो मुकाबले में गुरप्रीत प्रथम,राजन द्वितीय हर्ष तृतीय रहा। लड़कियों में प्रिया प्रथम,गुरदीप कौर द्वितीय सोनाली तृतीय रही।
लड़कों के ऊंची कूद मुकाबले में गुरविंद्र प्रथम,रोहित द्वितीय गुरप्रीत तृतीय रहा। लड़कियों में प्रिया प्रथम,ज्योति द्वितीय शिल्पा तृतीय रही। लड़कों की रिले रेस मुकाबले में कर्मवीर प्रथम,दीपांशु द्वितीय जिंद्र सिंह तृतीय रहा। लड़कियों में कोमल प्रथम ,प्रिया द्वितीय कमल तृतीय रही। लड़कों के डिस्कस थ्रो गुरप्रीत प्रथम,गोल्डी द्वितीय कुलजीत तृतीय रहा। लड़कियों में प्रिया प्रथम,कोमल द्वितीय सुमन तृतीय रही।
इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। छात्राओं द्वारा नचदियां अल्हड़ा कंवारियां, इक गेड़ा गिद्दे विच होर, लक टवेंटी, जिन्ने विच बलिए तूं सारी सजदी, औने विच तां मितरां के बूट आउंदे ने, पेके होंदे मांवां नाल, तूं नी बोलदी रकाने तूं नी बोलदी, कच्चे तंदां जेहियां अज कल यारियां, मेरा नों डांडी का बीजणा, मेरा ढोल कुए पै लटकै सै, नणदी के बीरा आदि गीतों पर डांस कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
गांव लाली के होली विज्डम स्कूल में दौड़ मुकाबले में भाग लेती छात्राएं।