पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार से हर गांव में गौशाला खोलने की मांग

सरकार से हर गांव में गौशाला खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | भोलेशंकर सेवा मंडल की बैठक शनिवार को मंडल के प्रदेशाध्यक्ष उमा शंकर सिंगला की अध्यक्षता में पुराना बाजार में हुई। बैठक में हरियाणा पंजाब के भिन्न जिलों से कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में गोमाता की रक्षा लोगों में गोधन के प्रति जागरूकता पैदा करने को लेकर रणनीति बनाई गई। गो भक्तों ने हरियाणा पंजाब के प्रत्येक गांव में गौशाला खोलकर 50-50 लाख रुपये के अनुदान देने की मांग को लेकर केंद्र ,पंजाब हरियाणा सरकार को ज्ञापन भेजा गया। बैठक में सुरजीत सिंह,ओम प्रकाश,देव दर्शन, मेजर सिंह,सुभाष शर्मा,महेंद्र सिंह,भूरा सिंह,करनैल सिंह मौजूद थे।