मार्केट कमेटी ने खींची ‘लक्ष्मण रेखा\'
मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धान की फसल इसी माह के अंत तक आने की उम्मीद है। धान के सीजन को लेकर मंडी में लाइनिंग करवाई है ताकि सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बिगड़े। आढ़तियों को हिदायत दी गई है कि वे सीजन के दौरान फड़ पर ही धान की फसल उतरवाएं। सड़क पर धान उतरवाएं। इस बारे में संबंधित किसानों को सूचित करना आढ़ती की ही जिम्मेवारी है।
इसी माह मंडी में होगी धान की आवक शुरू
{लाइनिंग के बाहर धान उतारने पर होगा दस हजार का जुर्माना
भास्करन्यूज | रतिया
मार्केटकमेटी ने धान सीजन को लेकर अनाज मंडी में शनिवार को लाइनिंग करवाई। लाइनिंग के तहत सफेद रंग से लक्ष्मण रेखा खींची गई और किसानों मंडी व्यापारियों तक संदेश भिजवा दिया है कि लाइनिंग के बाहर धान उतारें।
इसलिएकी गई लाइनिंग
अनाजमंडी में लाइनिंग का काम इसलिए किया गया है ताकि धान के सीजन में मंडी में यातायात जाम हो और किसी प्रकार की दुर्घटना हो। सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्टी से लाइनिंग की गई है और इस लाइनिंग के बीच में कोई भी आढ़ती धान को उतरवाएगा तो उसे 500 से लेकर दस हजार रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले धान के सीजन के दौरान किसानों और व्यापारियों की लापरवाही अव्यवस्था के चलते अनाज मंडी में यातायात जाम हो गया था, जिसके चलते इस बार यह निर्णय लिया गया।