पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में कटाव होने पर शहर में घुसता है पानी, लोग परेशान

नहर में कटाव होने पर शहर में घुसता है पानी, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बीचो बीच से गुजरने वाली रतिया मुख्य ब्रांच नहर रत्ताखेड़ा ब्रांच नहर में जगह जगह कटाव हो गया है। इससे नहरी पानी रिसता रहता है और शहर के साथ लगते इलाके में घुस जाता है। इससे लोग खासा परेशान रहते हैं। लोगों को यह भी आशंका है कि इससे कभी भी शहर में बाढ़नुमा हालात हो सकते हैं। इसलिए नहरों की मरम्मत कराई जाए।

शहरवासी जगतपाल, बलबीर सिंह, हरदयाल सिंह, नछत्तर सिंह, नाथिया और रमेश कुमार ने कहा कि रतिया मुख्य ब्रांच नहर रत्ताखेड़ा ब्रांच नहर की ईंटें खिसकती जा रही हैं। कटाव बढऩे के कारण नहरों के टूटने का भी खतरा बना हुआ है। इन नहरों के किनारे पर कई कॉलोनियां बसी हुई हैं।

मौजूदा समय में नहरों में किनारों तक पानी बह रहा है। पानी के तेज बहाव की वजह से कटाव का दायरा भी बढ़ता रहा है। अगर नहर टूटने जैसी स्थिति पैदा होती है तो शहर में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। बरसाती मौसम होने के कारण नहरों के किनारों की मिट्टी भी कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले अरोड़ा कालोनी और नहर कालोनी के पास रिसाव हो गया था। तब लोगों की सूझबूझ से रिसाव को मिट्टी के थैले लगाकर रोक दिया था। लेकिन सिंचाई विभाग ने अभी तक मरम्मत नहीं करवाई है।

शहरवासियों ने मांग की है कि दोनों नहरों के किनारों की मरम्मत कराई जाए। इन नहरों की वजह से जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको मुआवजा दिया जाए।

जायजालेंगे

सिंचाईविभाग के एसडीओ रणजीत सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। नहरबंदी के दौरान मरम्मत करवाई जाएगी।