पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात पुलिस ने कई वाहनों को जांच के बाद किया इंपाउंड

यातायात पुलिस ने कई वाहनों को जांच के बाद किया इंपाउंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुढलाडा रोड पर वाहनों के दस्तावेज चेक करती यातायात पुलिस।

इसलिए बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

चूंकिपंजाब का काफी क्षेत्र रतिया के साथ लगता है। इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है ताकि अपराधी किस्म के लोग वारदात कर भाग सकें। यातायात पुलिस की ओर से हरियाणा-पंजाब सीमा पर भी नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई।

भास्कर न्यूज | रतिया

जिलायातायात पुलिस ने शनिवार को बुढलाडा रोड पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बस, ट्रक, बाइक, ट्रैक्टर, जीप कार अन्य वाहनों के दस्तावेज जांचे। चेकिंग विधानसभा चुनाव को लेकर की गई ताकि अधूरे दस्तावेज वाले वाहनों को जब्त किया जा सके।

इस दौरान 300 वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें एक ट्रैक्टर और 6 बाइक इंपाउंड किए गए और दो दर्जन से ज्यादा वाहनों के चालान भी किए। एएसआई होशियार सिंह ने कहा कि अधूरे दस्तावेज वाले वाहनों को सड़कों पर नहीं दौडऩे दिया जाएगा।

चेकिंग लगातार जारी रहेगी। हर संदिग्ध वाहन को चेक कर रहे हैं ताकि अपराधी किस्म के लोग चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी कर सकें। अन्य पुलिस चौकियों नाका इंचार्जों को भी हिदायत दी गई है कि बिना चेकिंग कोई वाहन जाने दें।