पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमसी पर शिक्षा बोर्ड ने लगाई गलत फोटो

डीएमसी पर शिक्षा बोर्ड ने लगाई गलत फोटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएमसी पर गलत फोटो को लेकर रोष व्यक्त करते नौजवान सभा के सदस्य।

भास्कर न्यूज | रतिया

हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा की जारी की गई डीएमसी में विद्यार्थी की गलत फोटो लगाए जाने से शनिवार को शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य बिफर पड़े। उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया और निर्णय लिया कि इस मसले को लेकर सभा भिवानी में शिक्षा बोर्ड के गेट के आगे राज्य स्तरीय धरना देकर विरोध करेगी।

नौजवान सभा के प्रांतीय महासचिव मनदीप नथवान के अलावा कमलदीप शर्मा, मलकीत सिंह, निर्भय सिंह, गुरजंट सिंह, गगनदीप, जसवंत,जसविंद्र पाल, दवेंद्र और कुलविंद्र ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इस बार मार्च माह में जारी की गई बारहवीं कक्षा की डीएमसी में काफी खामियां हैं। जसविंद्र पाल की डीएमसी में लड़की की फोटो लगी है। यही समस्या अन्य विद्यार्थियों की डीएमसी में भी है। वे छह माह के दौरान कई बार शिक्षा बोर्ड के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अधिकारी कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। इस समस्या को लेकर वे तो किसी नौकरी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं और ही आगामी कक्षा में दाखिला लेने के लिए फार्म भर पा रहे हैं। जब भी इस डीएमसी के आधार पर कोई फार्म तसदीक करवाते हैं तो हर बार उनके सामने यह खामी आड़े जाती है। अधिकारी भी त्रुटियुक्त डीएमसी के आधार पर फार्म को तसदीक करने से गुरेज करते हैं।