रतिया ब्रांच नहर पर रेलिंग लगाई जाए
रतिया | आरामनगरकॉलोनी के लोगों ने सिंचाई विभाग नगरपालिका से रतिया ब्रांच नहर पर रेलिंग लगाने की मांग की है ताकि कोई हादसा हो। कॉलोनीवासियों ने कहा कि सड़क नहर का किनारा समतल होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैंं। कॉलोनीवासी हरि सिंह, सिकंदर, मांगे राम, राजपाल, कुलविंद्र, बलविंद्र और नाथा सिंह ने कहा कि शहर के बीचो बीच उनकी कॉलोनी से रतिया ब्रांच नहर गुजरती है। नहर के साथ साथ नगरपालिका ने इंटरलॉक ईंटों की पक्की सड़क बना रखी है। सड़क नहर का किनारा बिलकुल समतल है। नहर करीब 8 फुट गहरी है। नहर में हर समय पानी बहता रहता है। किनारा समतल होने के कारण हमेशा हादसे का भय बना रहता है। पिछले साल भी एक साइकिल पर सवार बालक नहर में जा गिरा था। रात के समय खतरा और भी अधिक रहता है। कभी भी वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकता है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि नहर के किनारों पर दीवार बनाई जाए ताकि कोई हादसा हो।