- Hindi News
- विकास कार्यों में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विकास कार्यों में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
खफाग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी भी दे डाली कि अगर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मसले को लेकर बीडीपीओ कार्यालय का घेराव करेंगे।
आरोप निराधार
सरपंचपरमेश्वरी देवी ने आरोपों को निराधार बताते कहा। मैं जांच के लिए तैयार हूं।
भास्कर न्यूज | रतिया
गांवकंवलगढ़ में विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विकास कार्यों की जांच कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।
प्रदर्शनकारियों में शामिल गुरमीत सिंह, बच्चन सिंह, इंद्रजीत, बलवंत, बिहारी लाल, जगपाल और जय राम ने कहा कि उनके गांव में सरपंच परमेश्वरी देवी ने विकास कार्यों में गड़बड़ी कर रखी है। वे कई बार अधिकारियों से भी इस बारे में शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में घग्घर नदी को उफान से बचाने के लिए रिंग बांध बनाया गया था जिस पर 93 ट्राली मिट्टी की दर्शाई हुई है। जबकि वास्तव में करीब 30 ट्राली मिट्टी डलवाई गई है। इतना ही नहीं मनरेगा में भी काफी लोगों के फर्जी अंगूठे लगा कर राशि को हड़प रखा है।