सफाई व्यवस्था पर नपा को चेताया
रतिया | शहरमें चरमराती हुई सफाई व्यवस्था से परेशान सर्व समाज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। समाज ने नगरपालिका के खिलाफ इस मुद्दे को लेकर अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में रविवार शाम को अग्रवाल धर्मशाला मे सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्व समाज के प्रधान सतपाल जिंदल ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की हालत खस्ता है। जगह जगह गंदगी ढेर लगे हुए हैं। इस बारे में कई बार नपा प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब सर्व समाज ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगरपालिका प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। अगर सुधार नहीं हुआ तो शहर में सफाई व्यवस्था की वीडियोग्राफी करवा कर अदालत की शरण लेंगे।