पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुरालियों पर अपहरण के प्रयास का आरोप

ससुरालियों पर अपहरण के प्रयास का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डआठ निवासी बलविंद्र सिंह ने अपने ससुराल के लोगों पर पिता के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। बलविंद्र ने कहा कि उसकी शादी 5 साल पहले संगरिया की मोनिका से हुई थी। दो दिन पहले मोनिका अपने नाम मकान की मांग को लेकर आत्म हत्या की धमकी देने लगी। सूचना पुलिस को दी तो बाद में मोनिका ने अपने मायके वालों को बुला लिया। बलविंद्र ने कहा कि उसके ससुर, साले अन्य लोगों ने उसके बुजुर्ग पिता गोबिंद दास को फोन कर घर से बाहर मेन बाजार में बुला लिया।

वहां पहुंचने पर जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर कर लोग एकत्र हो गए लेकिन आरोपी वहां से भाग गये। बाद में घायल हालत में गोबिंद को अस्पताल में भर्ती करवाया। बलविंद्र ने पिता के अपहरण के प्रयास के आरोप में प|ी, ससुर, साले, साली अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।