पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवेंद्र सिंह भरपूर बने राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान

दवेंद्र सिंह भरपूर बने राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | हरियाणाराजकीय अध्यापक संघ के चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हुए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता करनैल सिंह अहरवां ने की। पर्यवेक्षक के तौर पर धर्मेंद्र ढांडा, कैलाश माचरा और राम सिंह डूडी थे। चुनाव प्रक्रिया में संघ की कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन बरसों के लिए किया गया। सर्वसम्मति से दवेंद्र सिंह भरपूर को संघ का ब्लाक प्रधान चुना गया। जबकि राजवंत कलोठा को सचिव, गोपाल राम को कोषाध्यक्ष, बलविंद्र बाड़ा को उपप्रधान और धर्मपाल मढ़ को संगठन सचिव चुना गया। इसके अलावा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें अलविंद्र कौर, मालू राम, इंद्रजीत, ईश्वर सिंह और जगदीश को मनोनीत किया गया।