पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने पड़ोसी राज्यों की सीमा के नाके जांचे

डीसी ने पड़ोसी राज्यों की सीमा के नाके जांचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अंशज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिस भी व्यक्ति, पार्टी ने चुनाव प्रचार, प्रसार के लिए इससे पहले बैनर, पोस्टर आदि या लाउड स्पीकर बजाने की स्वीकृति ले रखी है वे सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की स्वीकृतियां तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। यदि अब किसी भी व्यक्ति, पार्टी को चुनाव के प्रचार, प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर या लाउड स्पीकर बजाने की स्वीकृति लेनी है तो वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने उपरांत अपना प्रार्थना पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में प्रस्तुत करके नए सिरे से अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

भास्कर न्यूज | सिरसा।

जिलामें शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान करवाने के उद्देश्य से रविवार को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अंशज सिंह और एसपी मीतेश जैन ने पंजाब राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर एसएसटी टीम के कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पंजाब सीमा से सटे मुसाहिबवाला, रोड़ी, सूरतिया, नौरंग, डबवाली तथा राजस्थान सीमा से सटे संगरिया पन्नीवाला मोटा सहित अनेक स्थानों पर एसएसटी टीम को चैक कर दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों अन्य ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें तथा उनकी बारीकी से जांच करें।

एसपी मितेश जैन डीसी डॉ. अंशज सिंह पंजाब राजस्थान सीमा पर पुलिस नाकों की जांच करते हुए।