- Hindi News
- वार्डवासियों में आंगनबाड़ी खुलने पर रोष, नारेबाजी
वार्डवासियों में आंगनबाड़ी खुलने पर रोष, नारेबाजी
वार्ड15 के लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने से खफा होकर विभाग संचालक के खिलाफ रोष व्यक्त कर नारेबाजी की। वार्डवासियों ने निर्णय लिया कि इस मसले को लेकर सोमवार को वे एसडीएम अमना तसनीम से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वे कई बार मामले की शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे वार्ड के बच्चों महिलाओं को योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। वार्डवासी रमेश चंद, भोला सिंह, राकेश कुमार, मंजीत, कुलदीप, गगनदीप और कौशल्या देवी ने कहा कि उनके वार्ड में महिला एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा छोटे बच्चों अौर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित करने के लिए आंगनबाडी़ खोली हुई है।
लेकिन आंगनबाड़ी अक्सर बंद रहती है। उनका कहना है कि कार्यकर्ता राशन के समय ही कभी कभार वहीं आती है लेकिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को वितरित नहीं किया जाता। उनका आरोप है कि राशन को दुकानों पर बेच दिया जाता है। खफा लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया।