पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े 7 तोले के सोने के जेवर ले उड़े

दिनदहाड़े 7 तोले के सोने के जेवर ले उड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलांबा में ग्रामीण तरसेम सिंह के घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाने पर लेते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर तरसेम के मकान में घुसपैठ कर सात ताेला सोने के जेवर चुरा लिए और चंपत हो गए। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। लांबा निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ निजी काम से पड़ोस के गांव धारसूल गया था। रविवार देर शाम को जब वह वापस घर आया तो घर के दरवाजे खुले हुए थे और ताले टूटे हुए थे। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। आलम देख कर माथा ठनक गया कि चोरी की घटना हो गई है लगती है। जब घर के कीमती सामान को देखा तो करीब 7 तोला सोने के जेवर अन्य सामान गायब था।

तरसेम के घर के पास कुछ लोगों ने एक मारुति कार को घूमते हुए देखा था। उसमें कुल पांच लोग थे जिनमें एक महिला भी थी। ये लोग संदिग्ध थे।