- Hindi News
- मुंबई से किसान को मिल रही धमकियां, परेशानी
मुंबई से किसान को मिल रही धमकियां, परेशानी
जाखनदादी के किसान नछत्तर सिंह खोखर को पिछले दो दिनों से मुंबई से लगातार धमकियां मिल रही हैं। धमकियों से किसान खोखर उनके परिजन परेशान हैं। धमकी यह दी जा रही है कि उनके बैंक अकाउंट में साढ़े 12 हजार रुपये जमा करवा दे अन्यथा खैर नहीं होगी।
फोन पर धमकी देने वाला शख्स खुद का नाम बदल-बदल कर बता रहा है। नछत्तर ने सोमवार को इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। किसान खोखर ने बताया कि रविवार रात 9 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया कि संतोष बोल रहा है। फोन करने वाले ने अपना खाता नंबर बताया और कहा कि इस खाते में सोमवार को सुबह जो बैंक अकाउंट बताया जा रहा है उसमें साढ़े 12 हजार रुपये की राशि जमा करवादे। उस राशि के जमा करवाने की एवज में 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। नछतर ने बताया कि सुबह 8 बजे फिर से उसके पास फोन आया कि हमारा आदमी आपके शहर में बैंक के पास इंतजार कर रहा है, लेकिन तुम बैंक में क्यों नहीं पहुंच रहे। नछत्तर ने यह कहते हुए कि वह अभी ढाणी में है फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। लेकिन 11 बजे फिर से उसके पास फोन आया कि बैंक में जाकर बताई गई राशि को जमा क्यों नहीं करवाते हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। बाद में नछत्तर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
मुंबई से रहे धमकी भरे फोन के बारे जानकारी देते हुए किसान नछतर खोखर।