पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में पूजा किरण प्रथम

चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में पूजा किरण प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलाछात्र जीवन में अहम महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला ज्ञान में भी निपुण होना चाहिए। यह बात आदर्श हाई स्कूल के प्रबंध निदेशक सुभाष बिश्नोई ने चार्ट बनाओ प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विद्यार्थियों से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्याध्यापक धर्मपाल गोयल ने की। बिश्नोई ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ कला-संस्कृति के प्रति भी बच्चों को रूचि रखनी चाहिए। क्योंकि चित्र के माध्यम से भी समाज को जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थी जीवन में कला का अहम स्थान भी है। इस मौके पर तीन दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जल सरंक्षण, बेटी बचाओ, मशीनरी करण के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर पूजा किरण प्रथम स्थान पर रही। राहुल राकेश द्वितीय, अमित राजेश तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में गोबिंद राय, मंजू आिद मौजूद थे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी कलाकृति दिखाते आदर्श हाई स्कूल के विद्यार्थी।