पीएल जिंदल स्कूल रहा प्रथम
भारतविकास परिषद की ओर से एक निजी पैलेस में ब्लाक स्तरीय समूह गान सांस्कृतिक गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न स्कूलों से आठ टीमों ने भाग लिया। मुख्यअतिथि इनेलो नेता प्रो. रविंद्र बलियाला थे जबकि विशिष्ट अतिथि रमेश सिंगला, बिकर हडौ़ली, परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष जिया लाल बंसल, जिला अध्यक्ष रविंद्र मेहता और सुनील मेहता थे।
समूह गान प्रतियोगिता में पीएल जिंदल की टीम प्रथम, जीएन इंटर नेशनल कन्या स्कूल की टीम द्वितीय और अहरवां के एसबीडीएस स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक गायन प्रतियोगिता में पीएल जिंदल स्कूल रतिया की टीम प्रथम और जीएन इंटर नेशनल कन्या स्कूल की टीम द्वितीय रही।
विजेता टीमों को किया सम्मानित
रतिया| भारतविकास परिषद द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में पीएल जिंदल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने अध्यापक राजेश मोंगा के नेतृत्व में संस्कृत हिंदी समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधकीय समिति के सदस्य तरसेम जिंदल, मोहन जैन प्रिंसिपल मंजू सुधाकर ने सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा उभर कर सामने आती है।
भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली पीएल जिंदल स्कूल की टीम को सम्मानित करते अतिथिगण।