पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुढलाडा स्टेट हाईवे धंसा दुकानदारों का प्रदर्शन

बुढलाडा स्टेट हाईवे धंसा दुकानदारों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुस्सा: दुकानदार बोले विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता है हादसा

रतिया-बुढलाडास्टेट हाइवे अचानक धंस गया। संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो गुस्साए दुकानदार बिफर पड़े। उन्होंने सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रोष जताने वालों में शामिल दुकानदार सतनाम शर्मा, लक्खा सिंह, बलबीर, सतनाम कंबोज, नछत्तर, बलजिंद्र और रमेश ने कहा कि उनकी दुकानों के आगे से रतिया-बुढलाडा स्टेट हाइवे गुजरता है। दो साल पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी। दो दिन पहले अचानक स्टेट हाइवे के बीच गहरा गड्ढा हो गया, जिससे ऊपर से सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया। गड्ढा 8 फुट गहरा और चार फुट चौड़ा है, लेकिन ऊपर से नजर नहीं आता। रात के समय इसमें एक स्कूटर सवार गिर गया था। उससे पहले सड़क किनारे जा रहा एक व्यक्ति अंधेरा होने की वजह से अंदर जा गिरा, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

नहीं हुई कोई सुनवाई

दुकानदारोंने कहा कि दो दिनों से इसकी सूचना बीएंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को दे रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। स्टेट हाइवे होने के कारण यहां से वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क का हिस्सा लगातार धंस रहा है। यदि बरसात हुई तो कटाव और भी बढ़ जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से दुकानदारों ने अपने स्तर पर लकड़ियां डालकर लोगों को सचेत करने का प्रयास किया है।

बुढलाडा रोड पर स्टेट हाइवे पर गड्ढा होने पर कार्रवाई होने से रोष व्यक्त करते दुकानदार।