पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर को नहीं मिल रहा वेतन

आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर को नहीं मिल रहा वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ीवर्कर हेल्पर काे पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन की मांग को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर सीडीपीओ शुचि बजाज से मिली। उन्होंने बकाया वेतन की मांग की। कार्यकर्ताओं का विभाग की ओर करीब एक करोड़ रुपये बकाया है।

आंगनबाड़ी वर्कर बिमला देवी, सुनीता, ओमवती, प्रेम कौर, ज्योति, सुमन, सर्वजीत, कुलवंत कौर और बलविंद्र कौर ने कहा कि विभाग की ओर से वर्कर को 7500 रुपये और हेल्पर को 3500 रुपये मासिक वेतन दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन दिए जाने की मांग को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मिल चुकी हैं लेकिन समस्या जस की तस है। तीन महीनों से वेतन मिलने के कारण उनकी आर्थिक कमजोर हो गई है। आज के महंगाई के दौर में बिना वेतन के उनके लिए घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वेतन मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। वर्करों ने सीडीपीओ से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द वेतन दिया जाए।

एककरोड़ रुपये हैं बकाया

रतियाशहर के विभिन्न वार्डों में 49 खंड में 274 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का काम गर्भवती महिलाओं बच्चों को पौष्टिक आहार देना है। लेकिन इन वर्करों और हेल्परों का विभाग की ओर करीब एक करोड़ रुपये वेतन के रूप में बकाया है।

बजट आएगा तभी मिलेगा वेतन

^सीडीपीओशुचि बजाज का कहना है कि बजट के अभाव के कारण वेतन नहीं दिया गया है। बजट के लिए आला अफसरों को पत्र भेजा हुआ है। जैसे ही बजट आएगा वैसे ही वेतन भी दे दिया जाएगा।