श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरू
रतिया | कृष्णगौशाला में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। कथा के दौरान भागवत आचार्य अश्विनी शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि गाय को हिंदु धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। इसलिए गौ पूजन को सबसे बड़ी पूजा कहा गया है। प्रधान राकेश गर्ग ने कहा कि रोजाना सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पूजा होगी और शाम को कथा प्रवचन होंगे। इस मौके पर सुखविंद्र गोयल, धन्ना भगत, कीर्ति, ऋषिकेश, रामनिवास अन्य लोग भी थे।