पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलोठा में पेयजल संकट पंचायत सुन रही और जनस्वास्थ्य विभाग

कलोठा में पेयजल संकट पंचायत सुन रही और जनस्वास्थ्य विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकलोठा में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

ग्रामीण बनवारी लाल, सुरेश, महताब चंद, बलबीर चंद, गुलाब चंद, महेंद्र, भजन लाल, राधेश्याम किशन चंद ने बताया कि उनके गांव के वाटरवर्क्स में 15 दिन पहले ही नया बोर किया गया था। बोर खराब हो गया है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इसी जगह पर पहले भी 6-7 बार बोर किया जा चुका है, जो बार-बार खराब हो रहा है। कई बार समस्या की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग पंचायत से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि मजबूरी में कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों में छोटे सबमर्सिबल पंप लगाए हैं, लेकिन इससे पर्याप्त पानी की पूर्ति नहीं हो रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव में नहरी पानी की सप्लाई शुरू की जाए, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। खफा ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग पंचायत के खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।