पिस्टल सहित किया युवक को गिरफ्तार
रतिया | पुलिसने भरपूर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश जांगड़ा की अदालत में पेश किया। सदर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गांव भरपूर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 बोर का नाजायज पिस्तौल मिला। आरोपी ने अपनी पहचान ढाणी बबनपुर निवासी अशोक कुमार के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।