पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत में लवप्रीत कविता पाठ में नीलम ने बाजी मारी

संगीत में लवप्रीत कविता पाठ में नीलम ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | गांवलाली के होली विसडम कान्वेंट स्कूल में शनिवार को संगीत कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता जूनियर सीनियर दो वर्गों में करवाई गई जिसमें जूनियर वर्ग की टीम ने कविता मुकाबले सीनियर वर्ग टीम ने संगीत मुकाबले की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को स्कूल के निदेशक राज कुमार प्राचार्य डायस सालवोदर ने स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक राजकुमार ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। संगीत मुकाबले में जूनियर वर्ग के बच्चों में लवप्रीत ने प्रथम, हरमन ने द्वितीय एवं नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग के कविता पाठ मुकाबले में में नीलम ने प्रथम, काजल ने द्वितीय एवं सकीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन ग्रेसी डिसूजा लखविन्द्र कौर ने किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका अमीना, मोनिका रमनदीप कौर ने निभाई।