महिला खेल प्रतियोगिता 28 को
रतिया | कामरेडपृथ्वी सिंह यादगार कमेटी की बैठक सोमवार को बुढलाडा रोड स्थित कमेटी के प्रधान कामरेड कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहीदे आजम भगत सिंह जयंती पर 28 सितंबर को महिला ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। गोरखपुरिया ने बताया कि 28 सितंबर को गोरखपुर के पृथ्वी सिंह स्मारक भवन में महिलाओं की पहली कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 11,000 रुपये द्वितीय रहने वाली टीम को 7,100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। मुख्यअतिथि के तौर पर एचआईआरडी नीलोखेड़ी के निदेशक आईएएस राजबीर सिंह होंगे। उनके साथ राव विद्यानंद, राजपाल संधू, पीके संधीर, जितेंद्रपाल कौर, लाल बहादुर खोवाल, सतपाल सिवाच रामकिशन भी होंगे। बैठक में बलवंत सिवाच, कप्तान सिंह, तजिंद्र सिंह और बलबीर सिंह भी थे।