अग्रसेन जयंती पर 25 को कैंडल मार्च
रतिया | युवाअग्रवाल समाज 25 सितंबर को शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाएगा। यह फैसला युवा अग्रवाल समाज की बैठक में लिया गया। बैठक मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता प्रधान कपिल सिंगला ने की। उन्होंने बताया कि इस दिन कैंडल मार्च भी निकाल जाएगा। कैंडल मार्च अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर मेन बाजार, टोहाना रोड से होते हुए अनाज मंडी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन में अग्रवाल समाज की गहरी आस्था है। इसलिए हर साल महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है। प्रधान सतपाल जिंदल ने बताया कि जयंती साधारण तरीके से मनाई जाएगी।