- Hindi News
- कोई भी प्रत्याशी रामलीला शादी समारोह में शिरकत करे
कोई भी प्रत्याशी रामलीला शादी समारोह में शिरकत करे
रतिया | निर्वाचनअधिकारी आमना तसनीम ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से कहा है कि वे किसी भी रामलीला, जन्मदिन या शादी समारोह में शिरकत करें। अगर ऐसा किया तो वह चुनाव अाचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है। एसडीएम ने चुनाव लड़ने वाले सभी दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान प्रतिदिन किए जाने वाले खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी दल का उम्मीदवार जब तक नामांकन दाखिल नहीं करता, चुनाव घोषणा की तिथि से नामांकन दाखिल करने की तिथि तक खर्चा पार्टी खर्च के तौर पर दिखाए। नामांकन दाखिल करने के बाद उम्मीदवार प्रतिदिन के खर्चे की रिपोर्ट ठीक तीसरे दिन निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में प्रस्तुत करे।