- Hindi News
- राज्यस्तरीय पंजाबी काव्य पाठ स्पर्धा में राजवीर कौर रही विजेता
राज्यस्तरीय पंजाबी काव्य पाठ स्पर्धा में राजवीर कौर रही विजेता
हरियाणापंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा राजकीय महिला कॉलेज में गुरुवार को राज्य स्तरीय पंजाबी काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राजवीर कौर अव्वल रही। प्रतियोगिता समारोह के मुख्यअतिथि पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी थे जबकि अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल हरभगवान चावला ने की। कॉलेज की 30 छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पंजाबी कविताएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में प्रो. जेएल ठक्कर, डॉ. नैब सिंह मंडेर और संत कुमार टुटेजा शामिल थे। विजेता छात्राओं को पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने सम्मानित किया।
येरही विजेता
कविताउच्चारण मुकाबले में राजवीर कौर प्रथम और गुरप्रीत कौर स्थान हासिल किया। जबकि गगनदीप कौर प्रथम, लवप्रीत कौर द्वितीय और रजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पंजाबी कवि दरबार में शायर हाकम सिंह नांगला ने सुन मेरी फरियाद वे रब्बा, संत कुमार टुटेजा ने झांसी दी रानी बन जांवागी, प्रो. जेएल ठक्कर ने दिल ते गुजरी वैखावां किस तरां, जोगिंद्र सिंह मुक्ता ने औरत की त्रासदी, नैब सिंह मंडेर ने जन्मदाती और प्रिंसिपल हरभगवान चावला ने कच्च दे गिलास कविता सुनाई जबकि अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने शहीदां दी हस्ती मिटा कोई नी सकदा कविता प्रस्तुत की। मंच संचालन की भूमिका बलकार सिंह और डॉ नैब सिंह मंडेर ने सिलसिलेवार अदा की। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल जतिंद्रपाल, प्रो. वीरेंद्र अटवाल, महेंद्रपाल, यशपाल रोज, प्रो. सज्जन कुमार, मुक्ता, अंजलि, नवदीप, मोनिका और सविता भी थे।
रतिया। महिला काॅलेज में प्रदेश स्तरीय कविता मुकाबले में विजेता छात्रा राजवीर कौर को सम्मानित करते अकादमी के निदेशक सुखचैन भंडारी, प्राचार्य हरभगवान चावला, जेएल ठक्कर संत कुमार टुटेजा।