पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमा से गुजरने वाले हर वाहनों की होगी वीडियोग्राफी

सीमा से गुजरने वाले हर वाहनों की होगी वीडियोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव को लेकर हरियाणा पंजाब सीमा से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस,एसएसटी और स्थिर टीम की पैनी नजर रहेगी। वाहनों की वीडियोग्राफी भी होगी और उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा ताकि कोई घटना होने पर वाहन और उसके चालक को तुरंत पकड़ा जा सके। हरियाणा-पंजाब सीमा पर आधा दर्जन नाके लगाकर एसएसटी के अधिकारियों पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जाेकि आने जाने वाले वाहनों का 24 घंटे रिकार्ड दर्ज करेंगे। वहीं रतिया का काफी क्षेत्र पंजाब की सीमा के साथ लगता है। चुनाव में कोई अड़चन आए। इसके लिए मतदान के दिन पंजाब पुलिस के साथ तालमेल बनाते हुए सेना के जवान भी तैनात रहेंगे।

यहां लगाए विशेष नाके

हरियाणा-पंजाबसीमा पर पुलिस रतिया-बुढलाडा रोड, रतिया-बरेटा रोड, भुंदड़वास-रियोंद, बीरेवाला, पिलछियां-झनीर, लधुवास-फरीदके, बीराबदी-मीरपुर, हांसपुर-सरदूलगढ़ रास्तों पर विशेष नाके लगाते हुए पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे जिसमें एएसआई स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। तैनात टीम पंजाब से आने वाले वाहन चालकों के नाम, मोबाइल नंबर, आने का कारण, गाड़ी का नंबर, चालक की आईडी अन्य दस्तावेजों की जांच चेकिंग टीमों के पास पंजाब के साथ लगते चौकी थानों के टेलीफोन नंबर भी होंगे ताकि कोई वाहन चालक बिना रिकॉर्ड दिखाए भागता है तो उसकी सूचना संबंधित थाना में दी जा सके। सदर थाना प्रभारी जुगल किशोर ने कहा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।