ग्रामीणों को दी जल संरक्षण की जानकारी
रतिया | गांवभरपूर में गुरुवार को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच दरिया सिंह पूनिया ने की। बैठक में खंड संयोजक कुलदीप सिंह और मोटिवेटर सत्यवीर सिंह पहुंचे। ग्रामीणों को जल बचाने और साफ सफाई के बारे में बताया गया। खंड संयोजक कुलदीप सिंह और मोटिवेटर सत्यवीर सिंह ने कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए बल्कि पानी की बचत करनी चाहिए।