पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतक को जिंदा दिखाकर तुड़वाई डिग्री, 4 पर केस

मृतक को जिंदा दिखाकर तुड़वाई डिग्री, 4 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतकव्यक्ति को जिंदा दिखाकर कोर्ट से डिग्री तुड़वाने के आरोप में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश जांगड़ा की अदालत ने गुरुवार को पुलिस को नंबरदार सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुिलस इस मामले में एक महीने में अपनी जांच पूरी करेगी।

गांव हमजापुर निवासी कर्मजीत कौर ने अदालत में याचिका दायर की थी कि गांव हमजापुर में उनकी 376 कनाल 16 मरले जमीन है। उसके पति कश्मीर सिंह देवर लखवीर सिंह ने उक्त जमीन की डिग्री अपने मामा पंजाब के फिल्लोर निवासी प्यारा सिंह, उसके लड़के नरेंद्र स्वर्ण सिंह के नाम 1990 में करवाई थी। कुछ समय बाद उसके पति कश्मीर सिंह की मौत हो गई। 2006 में उसके मामा ससुर प्यारा सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन साल 2009 में उसकी सास ने करवाई गई डिग्री को तुड़वाने के लिए केस कर दिया। उसकी सास चंद कौर, देवर लखवीर सिंह, मृतक के बेटे नरेंद्र सिंह गांव के ही नंबरदार गंगा राम ने फर्जी दस्तावेज शिनाख्त के आधार पर 18 जुलाई 2009 को दीवानी कोर्ट से डिग्री तुड़वा दी। आरोप है कि उसके देवर लखवीर सिंह ने कोर्ट में खुद को प्यारा सिंह के रूप में पेश किया, जबकि नरेंद्र ने कहा कि वह उसका पिता है और गंगा राम नंबरदार ने लखवीर सिंह की प्यारा सिंह के रूप में शिनाख्त भी कर दी, जबकि प्यारा सिंह की मौत हो चुकी थी। इस तरह इन लोगों ने आपसी मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेज शिनाख्त के आधार पर कोर्ट से डिग्री तुड़वा ली। अब कोर्ट ने कर्मजीत कौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए नंबरदार गंगा राम, चंद कौर, नरेंद्र, लखवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर 8 जनवरी तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

आरोपितों पर केस दर्ज करने के साथ कोर्ट ने पुलिस से 8 जनवरी तक रिपोर्ट भी मांगी है।