रतिया में रोड की जगह से कब्जा हटाया गया
रतिया | डयूटीमजिस्ट्रेट की टीम ने गुरुवार को बुढलाडा रोड स्थित रोड की जगह से कब्जा हटा कर नगर पालिका के सुपुर्द किया। रोड पर कब्जे को लेकर पड़ोस के लोगों ने एसडीएम कोर्ट में केस किया हुआ था। कोर्ट ने कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। बुढलाडा रोड पर पुराना रोड की 84 फुट जगह है। इस रोड पर करीब आधा दर्जन लोगों ने दीवार कमरे बना कर कब्जा कर रखा था। कब्जे के कारण कुछ लोगों के मकानों का रास्ता भी बंद हो गया। बुढलाडा रोड निवासी शेर सिंह,सेवा सिंह,फतेह सिंह आदी लोगों ने पड़ोस के लोगों पर कब्जा का आरोप लगाते हुए एसडीएम कोर्ट में केस दायर कर कब्जा हटाने की मांग की। कोर्ट ने इस बारे पुलिस सहयोग से कब्जा हटा कर रोड को चौड़ा करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश पर आज कब्जा हटा दिया।