पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कोमल हुई सम्मािनत

नेशनल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कोमल हुई सम्मािनत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएनइंटरनेशनल स्कूल की छात्रा कोमल रानी द्वारा राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर गुरुवार को शहर में स्कूल अन्य संस्थाओं की ओर से विजयी जुलूस निकाला गया। वाहनों में चल रहे विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ा बजाकर कोमल की जीत का जश्न मनाया। लोगों ने फूल-मालाएं बनाकर कोमल रानी का हौसला बढा़या। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल गगनदीप सिंह, कॉलेज प्राचार्या राजविंद्र कौर, स्कूल प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह,महेन्द्र कौर मौजूद थी। गांव बादलगढ़ ढाणी निवासी कोमल रानी ने बॉक्सिंग के 46 कि लोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोमल रानी ने यह पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता है। अब उसका चयन साउथ कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यार्थियों के वाहनों का काफिला एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां एसडीएम आमना तसनीम ने कोमल रानी को सम्मानित किया।

रतिया। जीएन स्कूल में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा को सम्मानित करते स्टॉफ सदस्य।