पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होर्डिंग्स हटाए पर अभी भी कई हैं बाकी

होर्डिंग्स हटाए पर अभी भी कई हैं बाकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | नगरपालिकाने संजय गांधी चौक में हादसों को न्यौता देने वाले भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स हटा दिए हैं, लेकिन दो होर्डिंग्स अभी भी लगे हुए हैं। होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई गुरुवार दोपहर को की गई। आसपास के लोगों ने चौक में लगे अन्य होर्डिंग्स को भी हटाने की मांग की है। पिछले सप्ताह से संजय गांधी चौक में भाजपा नेताओं के बड़े आकार के होर्डिंग्स लगे हुए हैं, जिनके कारण वाहन चालकों को दूसरी तरफ दिखाई नहीं देता। परेशान आसपास के दुकानदारों ने नगरपालिका, पुलिस एसडीएम से इन होर्डिंग्स को हटाने की मांग की थी। इसी के तहत गुरुवार दोपहर नगरपालिका की तरफ से होर्डिंग्स हटाने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई। नपा कर्मचारियों ने यहां से सिर्फ 3-4 होर्डिंग ही हटाए, शेष ज्यों की त्यों लगे हुए हैं।

रतिया। संजय गांधी चौक से नगरपालिका द्वारा हटाए गए होर्डिंग्स लेकिन कुछ होर्डिंग्स अभी भी नहीं हटाए गए हैं।