पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी वोट कटवाने को लेकर ग्रामीण एसडीएम से मिले

फर्जी वोट कटवाने को लेकर ग्रामीण एसडीएम से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवचंदोकलां के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसडीएम आमना तसनीम से मिला। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में करीब 50 ऐसे लोगों ने वोट बनवाए हुए हैं, जिनका गांव से कोई लेना-देना नहीं है। तो वे गांव में रहते हैं और ना ही कभी उनका कोई वास्ता पड़ा है। पंचायती चुनावों में ही वे वोट डालने आते हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर फर्जी तरीके से बनवाए गए वोटों को काटने की मांग की है। ग्रामीण बेअंत सिंह, गुरमेल, कुलविंद्र, गुरदियाल, सतनाम सिंह, दरबारा सिंह ने कहा कि उनके गांव में करीब 15 सालों से करीब 50 ऐसे वोट हैं, जिनका गांव से कोई लेना-देना नहीं है और ही वोट बनवाने वाले लोग गांव में रहते हैं। जिन लोगों के वोट बने हुए हैं, वे प्रवासी हैं। उनमें से काफी लोग उत्तर प्रदेश, बिहार रतिया के आसपास के गांवों के हैं। जब भी पंचायती चुनाव होते हैं तो उस समय वे लोग वोट डालने के लिए जाते हैं।

एसडीएम को फर्जी वोट काटने के मामले में शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण।