लायंस क्लब लगाएगा नेत्र जांच शिविर
रतिया | लायंसक्लब रतिया टाउन की बैठक प्रधान रमेश सिंगला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। पिछले सप्ताह दांतों के चेकअप कैंप को सफल बनाने के लिए परियोजना अधिकारी सुशील जैन तथा सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया। बैठक में आगामी फरवरी में आंखों की जांच का कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। क्लब के सचिव अशोक चोपडा़ ने बताया कि यह कैंप सरदार गुरशरण सिंह संधु भरपूर की याद में उसके बेटे अमरदीप सिंह द्वारा लगाया जाएगा। कैंप के लिए लायन नरेंद्र ग्रोवर सुरेश जिंदल को परियोजना अधिकारी तथा सत्यप्रकाश प्रकाश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।