मंत्री के समक्ष रखा जाएगा समस्याओं को: प्रदेशाध्यक्ष
ग्रामसचिव वेलफेयर एसोसिएशन जिला स्तरीय बैठक बुधवार को बुढ़लाडा स्थित जिला कार्यालय में हुई,िजसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष गोदारा ने की जबकि मुख्यायुक्त के तौर पर प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार खरखौदा ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम सचिवों के समक्ष आने वाली समस्याओं के बारे में विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष खरखौदा ने कहा की ग्राम सचिवों के उत्थान उनकी मांगों को हल करवाने के लिए 6 मार्च को रोहतक के कम्यूनिटी सेंटर में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के माध्यम से ग्राम सचिवों की समस्याओं को प्रदेश के पंचायत विभाग के मंत्री ओपी धनखड़ के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने ग्राम सचिवों से आह्वान किया की वह खंड स्तर पर कमेटियों का गठन कर रैली में ज्यादा से ज्यादा सचिवों को शामिल करवाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाए। प्रदेश संरक्षक अशोक खत्री ने कहा की गंाव के विकास में ग्राम सचिवों का महत्वपूर्ण योगदान होता है और ग्राम विकास के कार्यक्रम एवं योजनाओं को लागू करने की असल जिम्मेवारी ग्राम सचिवों के कंधे पर ही होती है, लेकिन ग्राम सचिवों के हितों की हमेशा ही अनदेखी की जाती है जिस कारण गंाव का विकास भी प्रभावित होता है इसलिए सरकार को भी ग्राम सचिवों की जायज मांगो को मानकर उनकी समस्याओं को तुरंत हल करना चाहिए
रतिया। बुढ़लाडा रोड पर ग्राम सचिवों की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार खरखौदा।