जमालपुर शेखा में महिलाओं ने ट्रैफिक रोका
गांवजमालपुर शेखा में एक महिला से मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खफा चार दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं ने टोहाना-रतिया रोड जाम कर दिया। जाम लगा रही महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि गांव की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें बताया कि उक्त केस में मामला दर्ज किया जा चुका है आगे की कार्रवाई चल रही है
आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिलाओं ने एसएचओ के आश्वासन पर जाम खोल दिया लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो अनिश्चितकालीन समय के लिए रोड जाम किया जाएगा।
जानकारी अनुसार मंजु नाम की एक महिला पर 2दिन पूर्व कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। महिला घर के पास ही एक जगह पर कुछ काम कर रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने जगह को अपनी बताते हुए वहां काम करने से टोकते हुए उस पर हमला कर दिया। महिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
2 दिन पहले एक महिला पर हुए हमले के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से खफा हुईं महिलाएं