रैली में दिया जल संरक्षण का संदेश
जनस्वास्थ्यविभाग और जल स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा बुधवार को गांव रत्ताखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य नरसी शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करने के लिए रैली निकाली गई। कार्यक्रम में खंड संसाधन समन्वयक कुलदीप सिंह भूना के खंड संसाधन समन्वयक राकेश कुमार शामिल हुए।
कुलदीप सिंह ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल में से 97 प्रतिशत जल खारा है तथा 0.2 प्रतिशत ही पृथ्वी पर उपलब्ध पानी पीने योग्य है। जो कि बर्फ के रूप में ग्लेशियरों में है। हमें इस बचे हुए जल को बचाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढियों के लिए जल संकट हो। उन्होंने कहा कि जल को बचाना जरूरी है। दिनचर्या में साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पानी को बर्बादी रोकना है। इसमें विद्यार्थी वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में अध्यापक सुमेर सिंह, जसवीर सिंह, सतीश कुमार, नरेश लखिया, जसविंद्र कौर, अनीता शर्मा, लालचंद, राजेश, प्रदीप, हेमंत, चरणजीत, सूरजभान मौजूद थे।
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा के स्कूल में पानी बचाने के लिए निकाली गई रैली को रवाना करते प्राचार्या नरसी शर्मा।